• Wed. Aug 12th, 2026

CG-घर में जबरन घुसा दरिंदा : चेहरे में नकाब पहनकर महिला से किया दुष्कर्म, सोने की चेन और कैश लेकर हुआ फरार

रायपुर। जिले के आरंग में एक महिला के घर में जबरन घुसकर कुकर्म किया गया। आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी। इसके बाद वो घर में रखे गोल्ड चेन और कैश लेकर भाग गया। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरंग थाना प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति घर में जबरन घुसकर दुष्कर्म किया। उसने चेहरे में नकाब पहन रखा था। आरोपी ने महिला के दोनों हाथ और पैर को बिस्तर में बांध दिया। फिर उसने मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिया।

इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जानकारी जुटाना शुरू की। तब पुलिस को एक जानकारी मिली कि पास में ही एरिया के रहने वाले लंकेश कुमार साहू ने कोई अपराध किया है। जिसकी चर्चा उसने अपने दोस्तों के बीच में की थी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ किया तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस आरोपी से से मोबाइल बरामद कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

तिरंगे से लेकर ट्रैफिक नियमों तक युवाओं को मिला जिम्मेदारी का पाठ, साइंस कॉलेज में हुआ संवाद हर घर तिरंगा अभियान में युवाओं का जोश, देशभक्ति के साथ साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा का संदेश
सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का प्राथमिकता से करें निराकरण, प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को दिए
बिलासपुर के कॉलेजों और उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन शुरू छात्रवृत्ति पाने विद्यार्थियों को NSP पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, पोर्टल पर शुरू हुई प्रक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed