• Fri. Jun 5th, 2026

CG – होली से पहले खूनी वारदात से दहला गांव, पति ने पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी लगाई फांसी, इलाके में फैली सनसनी…..

बालोद। जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के मरकटोला गांव में एक सनकी पति ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना की सूचना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम यसोदा बाई गावड़े है, जबकि आरोपी पति का नाम आत्मा राम गावड़े बताया जा रहा है। घरेलू विवाद के चलते आत्मा राम ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने समय रहते उसे फंदे से उतारकर तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही 108 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में आरोपी पति को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही डौंडी थाना पुलिस भी मौके के लिए रवाना हो गई है।

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

सुशासन तिहार का दिख रहा व्यापक असर, जनता तक तेजी से पहुंच रहा योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री साय महिला सशक्तिकरण के लिए अधिक ‘ड्रोन दीदी’ तैयार करने के निर्देश, आधुनिक कृषि से जोड़ने पर बल
रूद्र सेना छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार, नई टीम की घोषणा प्रदेशभर के पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, सामाजिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति
चिरायु योजना बनी वरदान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राज्य के बाहर हैदराबाद में हुई जटिल ओपन हार्ट सर्जरी, बची बच्चे की जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed