• Wed. Apr 1st, 2026

बिलासपुर: शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थीया 24 सितंबर के थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी हिमांशु पांडेय उससे शादी करूँगा कहकर कई साल से शारीरिक शोषण कर रहा था जो अब शादी करने से इंकार कर रहा है. की रिपोर्ट पर अपराध धारा 376 भादवि का दर्ज किया गया ।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा महिला एवं बच्चो के विरूद्ध दर्ज अपराधो में त्वरित निराकरण के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक महेश्वरी, उपपुलिस अधीक्षक कोटा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक देवेश सिह राठौर के आरोपी हिमांशु पांडेय के पतासाजी हेतु टीम तैयार कर रवाना किया, हिमांशु पांडेय लखराम बस स्टैंड के पास मिला जिसे थाना लाकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया. आरोपी हिमांशु पांडेय पिता रामनारायण पांडेय उम्र 24 साल ग्राम लखराम रतनपुर को 25 सितंबर के गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *