• Thu. Jun 4th, 2026

आज छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति Draupadi Murmu, सुरक्षा में रहेंगे 600 पुलिसकर्मी, विधानसभा में कार्यक्रम को करेंगी संबोधित

रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानि 24 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। जहां रायपुर विधानसभा के रजत जयंती वर्ष पर एक विशेष कार्यक्रम को संबंधित करेगी है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राज्य प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह करीब 10:30 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। जहां वे सुबह 11 बजे पहुंचेंगी। विधानसभा परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा, जिसके बाद वे सभी विधायकों के साथ एक समूह चित्र (ग्रुप फोटो) में शामिल होंगी। इसके पश्चात राष्ट्रपति विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी। यह संबोधन छत्तीसगढ़ विधानसभा के 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित ‘विधायकों को उद्बोधन’ कार्यक्रम का हिस्सा होगा।

राष्ट्रपति का यह दौरा लगभग दो घंटे का होगा। विधानसभा में कार्यक्रम समाप्त करने के बाद वे दोपहर 12:30 बजे के आसपास हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगी। उनके प्रवास के दौरान रायपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा का जिम्मा रायपुर आईजी के कंधों पर है जहां वे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों और करीब 600 पुलिसकर्मियों के साथ तैनात रहेंगे।

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

रूद्र सेना छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार, नई टीम की घोषणा प्रदेशभर के पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, सामाजिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की प्रथम प्रांतीय कार्यसमिति बैठक रायपुर में संपन्न पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर 17 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
उप मुख्यमंत्री अरूण साव राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल साहू सदन परिसर में मां कर्मा मंदिर जीर्णोद्धार और डोम शेड का किया लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *