• Fri. Jun 5th, 2026

नवरात्र में मंत्रियों के साथ कई निगम और मंडल के अध्यक्षों और सदस्यों के नामों का हो सकता है ऐलान

रायपुर :- नवरात्रि का शुभ मुहूर्त भाजपा के कई नेताओं के लिए अच्छे दिन लेकर आ सकता है। पार्टी सूत्रों के मिली खबर के मुताबिक, इस बीच निगम मंडल की नियुक्तियां हो सकती हैं। सरकार पिछले कुछ दिनों से इसे लेकर तैयारियां कर रही थीं। अब करीब करीब नाम तय हैं, सूची भी जारी की जा सकती है।”

“PM नरेंद्र मोदी का 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरा है। इसे लेकर पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रधानमंत्री से मुलाकात करने दिल्ली गए थे। जब लौटे तो उन्होंने कहा कि, जल्द ही मंत्रिमंडल और निगम मंडल की नियुक्तियों का काम होगा।”

“उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से कहा कि, संगठन के चुनाव हुए, नगरीय निकाय के चुनाव, पंचायत के चुनाव हुए और अभी हमारे संगठन के मंडलों की कार्य समिति का गठन, जिले की कार्य समिति का गठन यह सब भी होने वाला है। जहां तक निगम मंडलों की नियुक्ति का विषय है। मुख्यमंत्री संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी से चर्चा कर इस पर जल्द ही निर्णय करेंगे।

“भाजपा संगठन में चर्चा है कि, 3 दर्जन से अधिक नेताओं के नाम तय किए गए हैं। 10 से 12 नेताओं के नामों के ऐलान के साथ एक-एककर सूची आ सकती है। इसमें अब तक संगठन स्तर पर अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे। चुनाव में अपने-अपने क्षेत्रों में अच्छी लीड दिलाने वाले और कई सालों से अच्छे पदों की राह तक रहे नेताओं को शामिल किया जा रहा है।

“पहली लिस्ट में प्रवक्ता, पूर्व मंत्री, वरिष्ठ पदाधिकारी सहित कई नाम लगभग तय हैं। इनके अलावा संजय श्रीवास्तव और केदार गुप्ता में से किसी एक को निगम या मंडल का अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा जारी है। निगम-मंडल, बोर्ड और आयोग में नियुक्तियां दो चरणों में होगी। पहली लिस्ट में 16 नामों पर सहमति बनी है। ये लिस्ट जल्द जारी हो सकती है। चर्चा से बाहर कुछ नामों को भी जगह देकर भाजपा चौंका सकती है।”

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

रूद्र सेना छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार, नई टीम की घोषणा प्रदेशभर के पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, सामाजिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की प्रथम प्रांतीय कार्यसमिति बैठक रायपुर में संपन्न पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर 17 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
उप मुख्यमंत्री अरूण साव राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल साहू सदन परिसर में मां कर्मा मंदिर जीर्णोद्धार और डोम शेड का किया लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *