• Fri. Jun 5th, 2026

भोरमदेव महोत्सव के समापन में सुपरस्टार अनुज शर्मा के गीतों से झूम उठा भोरमदेव

  • आरुग हे कलशा दाई गीत का आनंद लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

कवर्धा :- कबीरधाम जिला के ग्राम चौरा में आयोजित भोरमदेव महोत्सव के समापन दिवस पर छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और पद्मश्री से सम्मानित अनुज शर्मा जी (विधायक धरसींवा) की शानदार संगीत एवं भजनों की प्रस्तुति देखने को मिली। उनकी सुरीली आवाज़ और संगीतमय अंदाज़ ने पूरे कबीरधाम जिला को मंत्रमुग्ध कर दिया। शर्मा के आरुग हे कलशा दाई गीत मे झूम उठा भोरमदेव|

विगत तीस वर्षों से आयोजित हो रहा यह महोत्सव भोरमदेव मंदिर के ऐतिहासिक, पुरातात्विक और सांस्कृतिक महत्व को बनाए रखने के लिए सार्थक सिद्ध हो रहा है। इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक कला और परंपराओं का प्रदर्शन हमारे छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करता है।

इस महोत्सव के माध्यम से प्रदेशवासियों को न केवल अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को देखने और अनुभव करने का मौका मिलता है, बल्कि यह आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभा रहा है।

महोत्सव में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडे , कबीरधाम जिला भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भक्तगण उपस्थित रहे।

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

सुशासन तिहार में विकास और संवेदनशील शासन की झलक मुख्यमंत्री ने 134 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों की दी सौगात, महतारी वंदन की 28वीं किस्त जारी, वृद्धों और दिव्यांगजनों के लिए दो बड़े केंद्रों का शिलान्यास
सुशासन तिहार : कोदवामहंत में समाधान शिविर का आयोजन विद्युत सब-स्टेशन, पंचायत भवन, डिजिटल सुविधा केन्द्र और उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण की मिली स्वीकृति
सुशासन तिहार का दिख रहा व्यापक असर, जनता तक तेजी से पहुंच रहा योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री साय महिला सशक्तिकरण के लिए अधिक ‘ड्रोन दीदी’ तैयार करने के निर्देश, आधुनिक कृषि से जोड़ने पर बल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed