• Fri. Apr 3rd, 2026

CG – कांग्रेस नेता सहित 3 गिरफ्तार : पुलिस ने इस मामले में की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस नेता के अलावा 2 को किया गिरफ्तार…..

बलौदाबाजार। नेता की दबंगई व मारपीट से क्षुब्ध होकर किसान ने जहर पीकर आत्महत्या कर लिया था। मामले में परिजनों की नामजद रिपोर्ट के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता विमल देवांगन सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

मामला कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम कटगी का है, जहां कांग्रेस नेता विमल देवांगन ने अपने साथियों के साथ दबगंई करते हुए किसान चंद्रिका साहू से मारपीट की थी। घटना से क्षुब्ध किसान ने तत्काल कीटनाशक का सेवन कर लिया था। घटना के तत्काल बाद बाद कसडोल अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले में किसान के परिजनों ने विमल देवांगन के साथ उसके साथियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में कसडोल पुलिस ने आरोपी विमल देवांगन के साथ उसके अन्य दो साथियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed