• Fri. Apr 3rd, 2026

फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स की बैठक में नवाचार पर जोर, जल प्रबंधन से साइबर सुरक्षा तक बना कार्ययोजना रिटायर्ड इंजीनियर्स का बड़ा फैसला, ग्रामों के वाटर बजट और स्वास्थ्य योजनाओं में करेंगे सक्रिय भागीदारी

बिलासपुर :— दिनांक 26/04/2025 को प्रार्थना भवन जल संसाधन परिसर में फ़ोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स छत्तीसगढ़ जिला समिति बिलासपुर की मासिक बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्व प्रथम अध्यक्ष इं बी एन ओझा ने जिला समिति की गतिविधियों की जानकारी दी इसके बाद इं एस पाटनवार ने संबोधित किया एवं प्रस्ताव रखा कि हम सभी इंजीनियर्स हैं अपने अनुभव से ग्राम पंचायत की वार्षिक योजना बनाने में सहयोग कर सकते हैं। इं राजेश दीक्षित ने बागों डेम का कार्यक्रम जुलाई अगस्त में करने का सुझाव दिया। इं राजेंद्र दवे सभी पेंशनर्स से शासन से मिलने वाले दवाइयों की सुविधा का लाभ उठाने को कहा। इं आर इस राठौर द्वारा गांवों का वाटर बजट बनाने में सहयोग का प्रस्ताव दिया।सभी प्रस्तावों पर जिला समिति के संरक्षक इं आर पी शुक्ला द्वारा ग्राम पंचायत प्लानिंग हेतु एक समिति बना कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत से संपर्क कर कार्यवाही करने, 70 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों का आयुष्मान भारत योजना का कार्ड जिला समिति द्वारा सहयोग करने, मई माह में साइबर सुरक्षा हेतु जागरूक करने के लिए पुलिस से संपर्क कर कार्यक्रम आयोजित करने एवं राज्य विभाजन की धारा 49 (6) को हटाने हेतु जिला समिति की ओर से पहल कर प्रांतीय समिति को पत्र लिख कर आगामी कार्यवाही करने हेतु जिला समिति को कहा अंत में पहलगांव में धर्म पूंछ कर निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या की निंदा कर मृतात्माओं की शांति हेतु मौन रखा गया । आज की बैठक में इं आर पी शुक्ला, आर एस राठौर, आर के दीक्षित, डी पी दुबे, एस एस नायक, पी डी अग्रवाल, आई एस कश्यप, जी एस चंद्रा, आर के मित्तल, संगीत मानुरकर, प्रमोद जायसवाल, जे पी सोनी, के एस मरकाम, एम के पाठक, ओ एच मिश्रा, के बी देवांगन, बी एन उपाध्याय, आर के मानसर, एस के भोंसले, आर डी चेलक, के सी पोरवाल, एच सी वर्मा, व्ही के खरे, ए के राय, जी आर देवांगन, रवि मोहन , अशोक कुमार साहू, सी एच शुक्ला, यू के बंजारे, राजेन्द्र दवे, सिद्धेश्वर पाटनवार, पी आर राव, अनिल सोनी, बी एन ओझा एवं राजेन्द्र सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed