• Fri. Jun 5th, 2026

सफलता की कहानी सुशासन तिहार 2025 सौगातो भरा रहा ग्रामीणों के लिए समाधान शिविर

बिलासपुर // बिल्हा ब्लॉक के ग्राम बरतोरी के ग्रामीणों के लिए दिन बेहद खास और अविस्मरणीय है। उन्हें सुशासन तिहार के दौरान आयोजित समाधान शिविर में कई सौगाते मिली। इनमेें अमलडीहा की सरोजनी यादव और कामनी निषाद को राशन कार्ड मिला, वहीं बरतोरी की परदेशनिन कौशिक और रूपौतिन वर्मा को पक्के आवास की सौगात मिली।

परदेशनिन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना नहीं होती तो शायद ही कभी अपने पक्के मकान का सपना पूरा कर पाते। कच्चे मकान में हमेशा डर बना रहता था लेकिन पक्की छत के नीचे अब हमें सुकून भरी नींद आती है। मेरे बच्चों भी अब महफूज महसूस करते है। बरसात के मौसम में छत से पानी टपकता था, चारों ओर कीचड़ और भीतर डर का माहौल था। प्रधानमंत्री आवास योजना से हमारे सपने साकार हुए हैं। श्रीमती रूपौतिन वर्मा ने भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना उम्मीद की नई रौशनी लेकर आई। अब हमारा पूरा परिवार मूसलाधार बारिश के थपेड़ों से सुरक्षित है।

अमलडीहा की सरोजनी यादव और कामनी निषाद ने कहा कि शिविर में ही राशन कार्ड बनने से उन्हें राहत मिली है। अब बार-बार उन्हें राशन कार्ड बनवाने विभाग के चक्कर नहीं काटने पडेंगे। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया।

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

सुशासन तिहार का दिख रहा व्यापक असर, जनता तक तेजी से पहुंच रहा योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री साय महिला सशक्तिकरण के लिए अधिक ‘ड्रोन दीदी’ तैयार करने के निर्देश, आधुनिक कृषि से जोड़ने पर बल
रूद्र सेना छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार, नई टीम की घोषणा प्रदेशभर के पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, सामाजिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति
चिरायु योजना बनी वरदान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राज्य के बाहर हैदराबाद में हुई जटिल ओपन हार्ट सर्जरी, बची बच्चे की जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed