• Fri. Jun 5th, 2026

10 वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कलेक्टर संजय अग्रवाल ने विद्यार्थियों को दी बधाई, कराया मुंह मीठा अधिकारियों और प्राचार्यों की उपस्थिति में मनाया गया सफलता का जश्न

बिलासपुर // माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूल परीक्षा परिणाम आज जारी किया गया। जिसमें बिलासपुर जिले का हाई स्कूल परीक्षा का औसत परिणाम 75.60 रहा, जिसमें बालक 69.43 एवं बालिका 80.55 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। राज्य में बिलासपुर जिला हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में 19वें स्थान पर रहा।

जिसमें बिलासपुर जिले का हायर सेकण्डरी स्कूल परीक्षा का औसत परिणाम 82.87 रहा जिसमें बालक 78.08 एवं बालिका 86.56 प्रतिशत से उत्तीर्ण हुए। राज्य में बिलासपुर जिला हायर सेकण्डरी स्कूल परीक्षा परिणाम में 17 वें स्थान पर रहा। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने प्रावीण्य सूची में स्थान हासिल करने वाले 10वीं के छात्र उत्कर्ष केशरवानी, सेजेस उ.मा.शा. मंगला और ड्रीमलैण्ड स्कूल की छात्रा कुमारी राधिका दिघ्रस्कर को मुंह मीठा कराकर बधाई और शुभकामनाएं दी। दोनों को प्रावीण्य सूची में क्रमशः 9वां और 10वां स्थान मिला है। उन्होंने शुभकानाएं देते हुए कहा कि बच्चें जिले के साथ राज्य का भी नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर छ.ग. मा.शि.मं. सदस्य प्रफुल्ल शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी डा. अनिल तिवारी, सहायक संचालक पी. दासरथी, अखिलेश मेहता, श्रीमती निवेदिता सरकार प्राचार्य ड्रीमलैण्ड, श्रीमती भानू भारती यादव प्राचार्य मंगला एवं देवनाथ मुखर्जी, राखी तिवारी, सुरेश साहू, संगीता टंडन, धीरेन्द्र देवांगन मौजूद थे।

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

सुशासन तिहार का दिख रहा व्यापक असर, जनता तक तेजी से पहुंच रहा योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री साय महिला सशक्तिकरण के लिए अधिक ‘ड्रोन दीदी’ तैयार करने के निर्देश, आधुनिक कृषि से जोड़ने पर बल
रूद्र सेना छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार, नई टीम की घोषणा प्रदेशभर के पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, सामाजिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति
चिरायु योजना बनी वरदान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राज्य के बाहर हैदराबाद में हुई जटिल ओपन हार्ट सर्जरी, बची बच्चे की जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed