• Sat. Apr 4th, 2026

मतगणना के लिए रिटर्निग अफसरों को मिला प्रशिक्षण

 

बिलासपुर ·//· विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद 3 दिसम्बर को आयोजित मतगणना की तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा जोर-शोर से की जा रही है। मतगणना कार्य के लिए रिटर्निंग अफसरों और उनकी सहयोगी टीम को सिंचाई विभाग की प्राथना सभाकक्ष में आज चुनाव आयोग के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सघन रूप से प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें सैद्धांतिक नियम-कायदों के अलावा मतगणना कक्ष का मॉडल बनाकर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। राज्य में निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर श्री श्रीकांत वर्मा, श्री उज्ज्वल पोरवाल एवं श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा मतगणना कार्य की संपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने भी प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित किया। उन्होंने भी निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण मतगणना के लिए उपयोगी टिप्स दिए। बिलासपुर सहित मुंगेली एवं जीपीएम जिले की 9 विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अफसर एवं उनके सहयोगी अधिकारी कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे। राज्य निर्वाचन कार्यालय से पहुंचे मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना के पूर्व की तैयारी, मानव संसाधन एवं अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था, डाक मतपत्र की गणना, इव्हीएम से मतगणना की व्यवस्था, मतगणना साफ्टवेयर, इण्डेक्स कार्ड भरने की व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। मतगणना दिवस के दिन स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष में अपेक्षित नियमों के पालन के बारे में बताया गया। डाक मतपत्र एवं कण्ट्रोल यूनिट के मतों की गणना की संपूर्ण प्रक्रिया को सरलता से समझाया गया। रिटर्निंग अफसरों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनजी, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री एमटी आलम सहित बिलासपुर, मुंगेली एवं जीपीएम जिले के रिटर्निंग अफसर, सहायक रिटर्निंग अफसर एवं सहयोगी अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

भोपाल-पचमढ़ी में बिम्सटेक युवा कार्यक्रम का सफल आयोजन युवाओं को मिला सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
लोक निर्माण विभाग के लिए ऐतिहासिक रहा बीता वित्तीय वर्ष सड़क नेटवर्क का सशक्त जाल बिछाने पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रहे – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजातीय प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स बना नए अवसरों का द्वार – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed