• Fri. Apr 3rd, 2026

मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एयरपोर्ट विस्तार की पहल में जुटे विधायक शुक्ला

बिलासपुर :— बिलासपुर एयरपोर्ट में हवाई यात्रा के समुचित बहाली के मद्देनजर विधायक सुशांत शुक्ला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर यहां के एयरपोर्ट को 4C श्रेणी का दर्जा दिलाने हेतु योजनाबद्ध निर्माण को मंजूरी देने मांग की है उन्होंने पत्र में बिलासपुर संभाग में हवाई यात्रा की अपार संभावनाओं का जिक्र करते हुए लिखा कि बिलासपुर छत्तीसगढ़ राज्य का एक प्रमुख संभागीय मुख्यालय है जो शैक्षणिक औद्योगिक चिकित्सकीय और व्यापारिक दृष्टि से बहुत ही तेजी से विकसित हो रहा है विशेषकर गम्भीर रोग से पीड़ित व्यक्ति व्यापारी और किसानों को वायुसेवा की सीमित उपलब्धता के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने 4C श्रेणी की अनिवार्यता बताते हुए मांग की है कि इससे बिलासपुर एयरपोर्ट में मध्यम और बड़े विमानों का संचालन संभव हो सकेगा जिससे देश के प्रमुख शहरों से सीधी कनेक्टिविटी स्थापित हो सकती है साथ ही कार्गो सेवा प्रारंभ होने से कृषि व्यापार और उद्योग को नई गति मिलेगी वेयर हाउस भंडारण की सुविधा मिलेगी जिससे क्षेत्रीय विकास को बल मिलेगा।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed