• Wed. Apr 1st, 2026

पेंशनरों के हक पर फिर से डाका : डीआर के आदेश में 8 माह एरियर हजम कर गए नेहरू चौक बिलासपुर में डीआर आदेश की होली जलाएंगे

बिलासपुर :— भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश ने पेंशनरों और परिवार पेंशनरों के लिए 14 मई 25 के बेक डेट से देर शाम 15 मई 25 को प्रसारित बिना एरियर 3% महंगाई राहत (डीआर) के आदेश को पेंशनरों के हक पर डाका करार दिया है। इस आदेश के जरिए एकबार फिर हर बार की तरह 8 माह का एरियर हजम कर गए। सरकार के इस आदेश का पेंशनर्स महासंघ ने विरोध करने हेतु बिलासपुरमें डीआर के सरकारी आदेश का 17 मई कल संध्या 5 बजे को होली जलाने का निर्णय लिया है।

जारी विज्ञप्ति में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला बिलासपुर के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया है कि यह आदेश एक तरफ मोदी के गारंटी के विपरीत निर्णय के साथ साथ पेंशनरों और परिवार पेंशनरों हित के साथ घोर अन्याय है। राज्य के बजट से रिटायर ब्यूरोक्रेट और बिजली के कर्मचारियों को जुलाई 24 से डीआर लाभ दिया गया है फिर राज्य सेवा के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है यह यक्ष प्रश्न है।

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के जिला बिलासपुर के अध्यक्ष आर के जैन ने बिलासपुर में सभी पेंशनरों को आदेश की कापी लेकर होली जलाने नेहरू चौक बिलासपुर संध्या 5 बजे पहुंचकर पेंशनर्स हित में कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *