• Wed. Apr 1st, 2026

अब हर नौनिहाल का सपना होगा पूरा – श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी डबल स्कॉलरशिप

बिलासपुर // जिले में छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मण्डल एवं छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल अंतर्गत समस्त पंजीकृत श्रमिकों हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित है। जिनमें श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों को प्रत्येक कक्षा व पाठ्यक्रम हेतु मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना संचालित है। जिसमें अध्ययनरत छात्र/छात्रा हेतु कक्षा 1 से पी.एच.डी. स्तर तक अध्ययन करने हेतु प्रत्येक वर्ष राशि 1,000 रू. से 10,000 रू. तक प्रदान की जावेगी। जिस हेतु श्रमिक 31 दिसंबर तक ऑनलाईन आवेदन श्रमेव-जयते ऐप विभागीय वेबसाईट shramevjayate.cg.gov.in विकासखंड स्तर में संचालित मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र एवं चॉईस सेंटर/लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है।

 

सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों हेतु मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पूर्व में किसी शासकीय विभाग या संस्था से छात्रवृत्ति लेने वाले बच्चों को मंडल अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान नहीं किया जाता था जिसे वर्तमान में 14.10.2024 को मंडल द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से ऐसे छात्र/छात्रा जो किसी अन्य संस्था या विभाग से छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हो उनको भी मंडल अंतर्गत छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *