• Fri. Jun 5th, 2026

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

बिलासपुर // उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी संघ द्वारा आयोजित अभिनंदन एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। समारोह में उन्होंने संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और सभी को अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, विभाग की जिम्मेदारी संभाली तो पहली प्राथमिकता अनुकंपा नियुक्ति, दूसरा पदोन्नति, तीसरा नई नियुक्तियां और भर्ती की रही। उन्होंने बताया कि, मेरे विभाग के सभी कार्य को प्राथमिकता में लेकर पूरा किया है। लंबित मामलों का समाधान किया है। लोक निर्माण विभाग में सारे पदोन्नति के कार्य पूर्ण हो गए हैं। मेरा मानना है कि पहले अधिकारियों और कर्मचारियों को उनका हक मिलना चाहिए। श्री साव ने बताया कि वर्तमान ने नगरीय निकाय में सभी पदोन्नति की कार्यवाही चल रही है। भर्ती की प्रकिया भी प्रारंभ की है। पी डब्लू डी और पी एच ई में भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि जब तक पर्याप्त अमले का अभाव होगा तो काम नहीं होगा।

 

श्री साव ने कहा कि लंबे समय से नगरीय निकाय का वर्गीकरण नहीं हुआ है। इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। सेटअप के पुनर्निधारण के लिए प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि कई ऐसे बदलाव की कोशिश की है, जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिला है। सुबह फील्ड में निकलने से विभाग को तो लाभ हुआ है, साथ ही अधिकारियों को व्यक्तिगत लाभ हुआ है। इससे नगर चलाने में बहुत मदद मिली होगी। श्री साव ने कहा कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी पीएससी के माध्यम से मेहनत और योग्यता से चयनित होते हैं। आप लोगों के पास काम करके दिखाने का सुनहरा अवसर होता है। अच्छे कार्य कर लोगों के चेहरे पर खुशियां लाएंगे तो वह आपको आशीर्वाद देकर जाएगा। आप अपने काम से उस नगर में जाने जाएंगे।

 

साव ने संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष पूजा पिल्लई, कोषाध्यक्ष श्री खजांची कुमार, सचिव सुशील, सह सचिव सूर्यकांत श्रीवास्तव को नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संयुक्त संचालक रायपुर लोकेश्वर साहू, राकेश जायसवाल,  मिथलेश अवस्थी , संघ नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं अधिकारी गण उपस्थित थे।

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

सुशासन तिहार का दिख रहा व्यापक असर, जनता तक तेजी से पहुंच रहा योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री साय महिला सशक्तिकरण के लिए अधिक ‘ड्रोन दीदी’ तैयार करने के निर्देश, आधुनिक कृषि से जोड़ने पर बल
रूद्र सेना छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार, नई टीम की घोषणा प्रदेशभर के पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, सामाजिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति
चिरायु योजना बनी वरदान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राज्य के बाहर हैदराबाद में हुई जटिल ओपन हार्ट सर्जरी, बची बच्चे की जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed