बिलासपुर :— भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ बिलासपुर के अध्यक्ष राकेश जैन ने विज्ञप्ति में बताया कि एक तरफ सरकार मोदी की गारंटी पूरा करने की बात करती है वहीं केंद्र द्वारा देय तिथि से महंगाई राहत न देकर आठ दस माह पीछे देकर एरियर्स राशि को डकार रही है
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के द्वारा निरंतर दबाव बनाए जाने के फलस्वरूप अंततः राज्य शासन ने लंबित 3% महंगाई राहत का आदेश जारी किया जो अधूरा है एरियर्स की राशि का कोई उल्लेख नहीं है। इसलिए शासन द्वारा मार्च 2025 की स्थिति से दिए गए महंगाई राहत से हम खुश नहीं हैं । इसी तारतम्य में दिनांक 17-05-2025 को प्रांतीय इकाई के निर्देश पर जिला शाखा बिलासपुर के अध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में पेंन्शनर साथियों द्वारा महंगाई राहत आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ बिलासपुर द्वारा उक्त विरोध प्रदर्शन नेहरू चौक में किया जिसमे सर्वश्री राजेंद्र कश्यप, दिनेश उपाध्याय, राघवेंद्र तिवारी, कुन्ती राणा, चंद्रिका कुर्रे, एम एल पाल, अरविन्द सोनी,प्रमोद हारित, ओ पी गुप्ता, एस बी गुप्ता, ए के बाजपेई, एस एस कुशवाहा, आर पी यादव, सत्येन्द्र द्विवेदी, पी एस ठाकुर,वाई के तिवारी, एस के वर्मा, एल पी कौशिक, एम के पांडे ए डी दीवान,शिव कुमार साहू आदि पेंशनर्स उपस्थित रहे।