• Fri. Jun 5th, 2026

एचडीएफसी बैंक और अंबुजा फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से युवाओं को मिलेगा रोज़गार का अवसर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कोनी सेंटर का किया अवलोकन, प्रशिक्षणार्थियों को दी शुभकामनाएं

बिलासपुर // कलेक्टर संजय अग्रवाल ने एचडीएफसी बैक परिवर्तन एवं अंबुजा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में कौशल विकास केंद्र कोनी में सहायक इलेक्ट्रीशियन, रिटेल सेल एसोसिएट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट बैच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल मौजूद थे। कलेक्टर और सीईओ द्वारा चयनित प्रशिक्षणार्थियों को ऑफर लेटर दिया गया। कलेक्टर ने सेंटर का अवलोकन किया। उन्होंने एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर हेड सुदर्शन मोहन्ती की उपस्थिति में सेंटर का अवलोकन किया गया। कलेक्टर ने प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। एचडीएफसी परिवर्तन सेन्टर के माध्यम से कुल 1460 लोगों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमें से 974 प्रशिक्षार्थी को रोजगार से जोड़ा गया। इस अवसर पर ब्रांच मैनेजर सरकंडा एचडीएफसी बैंक से सत्यजीत एवं एरिया हेड गवर्नमेंट बिजनेस यशोधरा तिवारी उपस्थित थे।

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

सुशासन तिहार का दिख रहा व्यापक असर, जनता तक तेजी से पहुंच रहा योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री साय महिला सशक्तिकरण के लिए अधिक ‘ड्रोन दीदी’ तैयार करने के निर्देश, आधुनिक कृषि से जोड़ने पर बल
रूद्र सेना छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार, नई टीम की घोषणा प्रदेशभर के पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, सामाजिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति
चिरायु योजना बनी वरदान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राज्य के बाहर हैदराबाद में हुई जटिल ओपन हार्ट सर्जरी, बची बच्चे की जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed