• Fri. Jul 31st, 2026

विशेष सुसज्जित वाहन गांव-गांव जाकर करेंगे किसानों को जागरूक कृषि वैज्ञानिक करेंगे किसानों से सीधा संवाद, देंगे आधुनिक खेती की जानकारी

बिलासपुर // कलेक्टर संजय अग्रवाल ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के प्रचार के लिए विशेष रूप से सुसज्जित वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये अभियान आज 29 मई से शुरू हुआ है, जो कि 12 जून तक चलेगा। केंद्रीय कृषि मंत्रालय नई दिल्लीऔर राज्य सरकार के कृषि विभाग द्वारा मिलकर इस अभियान को  चलाया जा रहा है। गांव गांव पहुंचकर वाहन के जरिए किसानों को उन्नत और जैविक खेती के बारे में जागरूक किया जाएगा। कृषि वैज्ञानिक इस दौरान किसानों से सीधा संवाद करेंगे। इस अवसर पर उप संचालक कृषि पीडी हथेस्वर, उप संचालक मछलीपालन महीश्वर , केवीके के वैज्ञानिक अरुण त्रिपाठी, उप संचालक उद्यान लौतरे आदि अधिकारी उपस्थित थे।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed