• Sun. Apr 5th, 2026

जिला स्तरीय कार्यशाला में तय हुई ‘पोंठ लईका’ अभियान की रणनीति बिलासपुर की नई पहल: हर बच्चा हो सुपोषित, स्वस्थ और सुरक्षित कुपोषण के खिलाफ जनआंदोलन, अब हर घर की होगी भागीदारी

बिलासपुर // जनभागीदारी से कुपोषण मुक्त समाज बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने अभिनव पहल की है। पोंठ लईका अभियान के नाम से जिले में एक अभियान शुरू किया गया है। प्रथम चरण में 250 आंगनबाड़ी केन्द्रों की मध्यम एवं गंभीर रूप से कुपोषित लगभग 4 हजार बच्चों को लक्ष्य में लिया गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रार्थना सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला में अभियान के अमल में लाने की रूपरेखा बताई। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोगों के व्यवहार परिवर्तन से कुपोषण के दुष्चक्र से बाहर निकालना संभव है। इसके लिए भारी भरकम बजट की जरूरत नहीं है।  स्थानीय रूप से उपलब्ध संसाधनों और प्रचलित सरकारी योजनाओं के तालमेल से इस अभियान को सफल किया जा सकता है। अभियान का जिले में संचालन एम्स रायपुर, यूनिसेफ और स्को4एन के सहयोग से किया जायेगा। आगामी छह महीनों में लक्षित बच्चों को सुपोषित करने की समय-सीमा रखी गई है। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी, यूनिसेफ के पोषण समन्वयक डॉ. महेन्द्र प्रजापति,एम्स रायपुर के समन्वयक श्री वरूण एलेक्जेण्डर सहित महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

भोपाल-पचमढ़ी में बिम्सटेक युवा कार्यक्रम का सफल आयोजन युवाओं को मिला सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
लोक निर्माण विभाग के लिए ऐतिहासिक रहा बीता वित्तीय वर्ष सड़क नेटवर्क का सशक्त जाल बिछाने पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रहे – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजातीय प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स बना नए अवसरों का द्वार – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed