• Fri. Apr 3rd, 2026

2025-2028 कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से चुने गए 22 प्रांतीय पदाधिकारी चंद्रा भवन सरकंडा में हुआ चुनाव, भारी संख्या में आजीवन सदस्य रहे उपस्थित

बिलासपुर // सेमरताल – छत्तीसगढ़ कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच के प्रांतीय पदाधिकारियों का निर्वाचन रविवार को चंद्रा भवन सरकंडा में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी के रूप में पूर्व प्रांताध्यक्ष डां हेमंत कौशिक एवं राजेन्द्र चंद्राकर के मार्गदर्शन में हुए चुनाव में भारी संख्या में आजीवन सदस्य मौजूद रहे। साधारण सभा की चुनावी बैठक के प्रारंभ में इच्छुक उम्मीदवारों ने नियमानुसार अपना नामांकन पत्र चुनाव अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। सभी 22 पदों के लिए प्राप्त एक एक नामांकन की छानबीन के बाद चुनाव परिणाम निर्धारित समय पर घोषित किया गया। चुनाव परिणाम के पूर्व कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ कश्यप कोरबा ने किया। जिसमें संरक्षक सिद्धेश्वर पाटनवार, पूर्व प्रांताध्यक्ष बी आर कौशिक, इंजिनियर लक्ष्मी कुमार गहवई, निर्मल नायक , नंदिनी पाटनवार, भारती कौशिक एवं पूर्व महासचिव जितेन्द्र सिंगरौल ने अपने अनुभव साझा किया। इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न फिरका प्रमुखों ने भी साधारण सभा को संबोधित किया। प्रांताध्यक्ष इंजिनियर लक्ष्मी कुमार गहवई एवं महासचिव विश्वनाथ कश्यप ने दोपहर के भोजन उपरांत बैठक में आए हुए सभी आजीवन सदस्यों का सम्मान सामाजिक गमछा व कूर्मि पंचांग भेंटकर किया। तदोपरांत चुनाव अधिकारी डां हेमंत कौशिक ने चुने हुए पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमें सर्वसम्मति से 2025 से 2028 तक के तीन वर्षिय कार्यकाल के लिए कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर प्रदीप कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर विश्वनाथ कश्यप कोरबा, देवी चंद्राकर, माला चंद्राकर , महासचिव के पद पर अनिल कुमार वर्मा बिलासपुर, कोषाध्यक्ष के पद पर ईश्वरी चंद्राकर पंडरिया, सचिव के पद पर ललित कांकड़े रायपुर , सत्येन्द्र कौशिक बेलतरा,देवनारायण कश्यप, संयुक्त सचिव के पद पर रामशंकर कश्यप जरहागांव मुंगेली, तोखन चंद्राकर कुन्डा,जमुना पाटनवार नरेन्द्र कौशिक, कार्यकारिणी में बी .आर. वर्मा तिल्दा , पुनीत राम कश्यप बेलतरा, कृष्ण कुमार कौशिक चकरभाठा ,अशोक कौशिक बरतोरी, देव चंद्राकर मस्तुरी , ऋषि कश्यप तखतपुर, सुखनंदन कौशिक जरहागांव मुंगेली, अनिल चंदेल रतनपुर का चुनाव किया गया। निर्वाचित सभी पदाधिकारियों का सम्मान वरिष्ठ सदस्यों ने किया। इन सभी पदाधिकारियों को जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बधाई दी। साधारण सभा की बैठक में शारदा कश्यप , द्वारिका कश्यप, यदुनंदन कौशिक, नुरिता कौशिक, संतोष चंद्राकर लगरा लोरमी, महेंद्र चंद्राकर कुंडा कवर्धा, मोहन कश्यप गढ़वट, भुवन वर्मा तिल्दा, यज्ञेश कौशिक, तोखन चंद्राकर, नरेन्द्र कौशिक जांजगीर, रोहित कश्यप लोरमी, राजेन्द्र वर्मा, सुरेश कौशिक, रामाश्रय कश्यप, कोमल पाटनवार, शरद पाटनवार, पुनाराम कश्यप, डां गणेश कौशिक, रवींद्र पाटनवार, विनय कश्यप, ईश्वर गहवई, विघानंद गहवई, आशा कश्यप, अनिल चंद्राकर,चमन चंद्राकर रायपुर,ज्योति सिंगरौल, रितु कुंभज, स्वाति वर्मा, सरिता वर्मा, गायत्री कौशिक, सुमन कौशिक, जितेन्द्र पाटनवार, हिमांशु कौशिक, रेखा कौशिक सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय मौजूद थे। अंत में आभार प्रदर्शन महिला प्रकोष्ठ की संरक्षक शारदा कश्यप ने किया।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed