• Sat. Jun 6th, 2026

जिला पंचायत की बैठक 27 जून को

बिलासपुर :— जिला पंचायत की बैठक 27 जून को आहूत की गई है। इसके अंतर्गत सामान्य सभा की बैठक दोपहर 12 बजे एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक शाम 4 बजे होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी करेंगे। सामान्य सभा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, कृषि, पशुपालन, विद्युत, मतस्य, क्रेडा विभाग, वन विभाग, स्वच्छ भारत मिशन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में लोक निर्माण विभाग, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, खाद्य विभाग, जल संसाधन विभाग अंतर्गत कार्यों की जानकारी एवं समीक्षा की जाएगी।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed