दिनांक 28/06/2025 को प्रार्थना भवन जल संसाधन परिसर में फ़ोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स छत्तीसगढ़ जिला समिति बिलासपुर द्वारा बिलासपुर जिला पुलिस के सहयोग से सायबर अपराध से बचाव पर कार्यशाला की गई जिसमें पुलिस की ओर से अतिरिक पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा , उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती अनीता प्रभा मिंज, साइबर सेल प्रभारी श्री प्रभाकर तिवारी एवं श्री सतीश भारद्वाज उपस्थित रहे सर्व प्रथम अपने उद्बोधन में श्रीमती अर्चना झा ने फ़ोरम को बधाई दी कि उन्होंने इस कार्यक्रम को आयोजित कर जागरूकता का परिचय दिया इसके लिए सभी धन्यवाद दिया और कहा कि आजकल पुलिस समाज के मित्र और। सहयोगी के रूप में काम करती है इसके बाद उन्होंने साइबर अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात सायबर सेल प्रभारी श्री प्रभाकर तिवारी ने पीपीटी के माध्यम से सायबर अपराध और बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी और सदस्यों की जिज्ञासा का निवारण किया।इसके पश्चात जिला समिति बिलासपुर की मासिक बैठक में जून माह में जन्मदिन वाले साथियों का जन्मदिन कार्ड एवं पुष्प द्वारा सम्मान किया गया । इं महेन्द्र जैन द्वारा अपने उद्बोधन में समाज की एकता पर बल दिया अध्यक्ष इं बी एन ओझा द्वारा कार्यकारिणी बैठक में लिए गए निर्णय से अवगत कराया कि माह जुलाई से एक वर्ष तक प्रत्येक माह जन्मदिन वाले साथियों को एक स्मृति चिन्ह देने का निर्णय लिया है और अपील की कि साथी अपने नाम सहित फोटो प्रत्येक माह 10 तारीख तक अनिवार्य रूप से समिति को देदें। आज के कार्यक्रम में रामेश्वर सिंह, आर के दीक्षित, आर पी शुक्ला, प्रभाकर तिवारी, आई पी जायसवाल, जे पी सोनी, पी के जायसवाल, पी के केसरवानी, के एस मरकाम, बृजेश बाजपेई, मनोज श्रीवास्तव, ध्रुव चंद्रा, बी एन उपाध्याय, आर एस चतुर्वेदी, एम एस राजपूत, अनिल सोनी, नरेन्द्र कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, एस एस नायक, व्ही के खरे, दामोदर प्रसाद सक्सेना, टी आर देवांगन, ए के शुक्ला, जी के फतनानी, बाय एल देवांगन, आर पी विश्वकर्मा, एस पी मिश्रा, डी पी पाठक, जी आर देवांगन, हरिश चन्द्र वर्मा, आर के साहू, आर आर सर्वे, एच आर असाटी, शशि नारायण मिश्रा, एम पी शर्मा, एच एस प्यासी, पी आर साहू, ए के जायसवाल, आर एस राठौर, राजीव नयन शर्मा, आर के सिंह, अशोक कुमार साहू, रवि मोहन, पी आर राव, एस भांबरी, पी सी शर्मा, एस आर धीवर, विनोद जायसवाल, जे के सेन, यू के बंजारे, एच एस साहू, रविन्द्र मिश्रा, अशोक कुमार गुप्ता, श्रीमती विजय लक्ष्मी जायसवाल, श्रीमती ओम लता सोनी, श्रीमती रेखा मिश्रा, श्रीमती संध्या सक्सेना, श्रीमती कीर्ति देवी साहू, डॉ निशि भांबरी, श्रीमती रजनी पटनायक, के व्ही शेंडे, संजय शर्मा, महेन्द्र जैन, उप पुलिस अधीक्षक अनीता प्रभा मिंज, बी एन ओझा, आर के मित्तल, राजेन्द्र सक्सेना, राजेन्द्र कश्यप, पी डी अग्रवाल, के सी पोरवाल, श्रीमती पोरवाल, उमाकांत मिश्रा, ए साहू, श्रीमती सुभद्रा सोनी, श्रीमती संध्या शुक्ला, श्रीमती शीला पाठक, श्रीमती सत्यवती धीवर आदि उपस्थित रहे।आज के कार्यक्रम में सदस्यों के साथ साथ नारी शक्ति भी शामिल रहीं।