• Fri. Jun 5th, 2026

इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगा निःशुल्क कोचिंग आवेदन 11 अगस्त तक

बिलासपुर // वर्ष 2025-26 में ड्राप लेकर प्री इंजीनियरिंग एवं प्री मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के कोचिंग की तैयारी हेतु प्रतिष्ठित संस्थान द्वारा राज्य के प्रतिभावान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण पात्र विद्यार्थियों को प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से मेरिट के आधार पर प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है।

राज्य के मूल निवासी अनुसूचित जाति एवं जनजाति के स्थाई जाति प्रमाण पत्र धारक ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने गणित एवं जीव विज्ञान विषय के साथ कक्षा 12वीं में कम से कम 70 प्रतिशत अंक या समतुल्य ग्रेड प्राप्त किया हो, जिनके पालक या अभिभावक की समस्त स्त्रोतों से कुल वार्षिक आय 4 लाख रूपये से अधिक न हो इस संबंध में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। इस प्रशिक्षण हेतु योजना नियम अनुसार अपना आवेदन संबंधित जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में 11 अगस्त शाम 4 बजे तक जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जाएंगे। योजना से संबंधित विस्तृत विवरण तथा आवेदन पत्र का प्रारूप आदि से संबंधित जानकारी विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in से प्राप्त एवं डाउनलोड की जा सकती है।

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

सुशासन तिहार का दिख रहा व्यापक असर, जनता तक तेजी से पहुंच रहा योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री साय महिला सशक्तिकरण के लिए अधिक ‘ड्रोन दीदी’ तैयार करने के निर्देश, आधुनिक कृषि से जोड़ने पर बल
रूद्र सेना छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार, नई टीम की घोषणा प्रदेशभर के पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, सामाजिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति
चिरायु योजना बनी वरदान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राज्य के बाहर हैदराबाद में हुई जटिल ओपन हार्ट सर्जरी, बची बच्चे की जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed