• Fri. Jun 5th, 2026

जिला पंचायत के सामने बिहान की दीदियों ने सजाया तिरंगा पंडाल

बिलासपुर // हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में बिहान की दीदियों द्वारा स्टॉल लगाकर तिरंगे के साथ ही विभिन्न उत्पादों की बिक्री की जा रही है। तीन दिनों तक चलने वाले प्रदर्शनी सह विक्रय केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी व कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुभारंभ किया। उन्होंने शहर वासियों से स्टॉल आकर खरीदारी की अपील की।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी और कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने चर्चा कर दीदियों का उत्साह बढ़ाया और कामकाज के विषय में जानकारी ली। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी और कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने दीदियों से तिरंगा, राखियां सहित अन्य पूजन सामग्री खरीदी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी और कलेक्टर श्री अग्रवाल ने शहर वासियों से भी स्टॉल आकर स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीदारी करने के साथ ही हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी की अपील की। श्री अग्रवाल ने कहा कि दीदियों के आजीविका संवर्धन की दिशा में यह प्रयास है। तीन दिन तक चलने वाले प्रदर्शनी सह विक्रय केंद्र में दीदियों द्वारा बनाए गए तिरंगा, राखियां, तिरंगा जैकेट, अगरबत्ती, पूजन व सजावटी सामग्री, आचार, पापड़ और अन्य घरेलू सामग्री उपलब्ध है। पहले दिन ही दीदियों ने अच्छा कारोबार करते हुए लगभग बीस हजार की बिक्री की, यह दुकानें आठ अगस्त तक चलेगी। इन स्टालों के माध्यम से दीदियां हर घर तिरंगा और हर घर स्वच्छता का संदेश भी दे रही हैं। इस अवसर पर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जिला प्रबंधक श्री रामेंद्र सिंह गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

 

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

सुशासन तिहार में विकास और संवेदनशील शासन की झलक मुख्यमंत्री ने 134 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों की दी सौगात, महतारी वंदन की 28वीं किस्त जारी, वृद्धों और दिव्यांगजनों के लिए दो बड़े केंद्रों का शिलान्यास
सुशासन तिहार : कोदवामहंत में समाधान शिविर का आयोजन विद्युत सब-स्टेशन, पंचायत भवन, डिजिटल सुविधा केन्द्र और उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण की मिली स्वीकृति
सुशासन तिहार का दिख रहा व्यापक असर, जनता तक तेजी से पहुंच रहा योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री साय महिला सशक्तिकरण के लिए अधिक ‘ड्रोन दीदी’ तैयार करने के निर्देश, आधुनिक कृषि से जोड़ने पर बल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed