• Wed. Apr 1st, 2026

छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक ईदगाह चौक स्थित प्रेस क्लब ट्रस्ट भवन में हुई संपन्न पत्रकारों को सम्मानित कर बांटे गए परिचय पत्र संगठन को मजबूत बनाने सदस्यता अभियान का निर्णय नवंबर में दीपावली उपरांत दीप मिलन कार्यक्रम होगा आयोजित

बिलासपुर // सर्व प्रथम प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा प्रदेश महासचिव पंकज खंडेलवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप के द्वारा पत्रकार साथियों को सम्मानित करते हुए परिचय पत्र दिया गया

संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश संभाग जिला ब्लॉक स्तर में सदस्यता अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया गया

आने वाले नवंबर माह में दीपावली उत्सव उपरांत सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों की सहभागिता से दीप मिलन कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया

सभी पदाधिकारी सदस्यों ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया

जिला सदस्य निर्मल सिंह का छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ द्वारा 42 वा जन्मदिवस केक काटकर बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें पत्रकार साथी गणों ने निर्मल सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ बधाई दी गई

निर्मल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया

कार्यक्रम के अन्त में अध्यक्ष श्री विनय मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपने अभिमत एवं सुझाव देने का अनुरोध किया गया जिसके उपरान्त श्री यूं मुरली राव जी ने अपने सुझाव दिए कि जो पदाधिकारी या सदस्य बार बार सूचना मिलने के बाद भी अनुपस्थित रहते हैं इसका मतलब उनकी रुचि नहीं होना प्रतीत होता है अत: उन पर कड़ा रुख अपनाया जाना जरुरी प्रेरित किया है

उनके सुझाव का सभी लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया

अध्यक्ष श्री विनय मिश्रा की अनुमति से कोषाध्यक्ष श्री राजेन्द्र कश्यप व्दारा सभी को धन्यवाद एवं आभार प्रदर्शन करते हुए बैठक समापन की घोषणा की गई

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा प्रदेश महासचिव पंकज खंडेलवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप प्रदेश सचिव सुनील तिवारी मध्य प्रदेश सचिव अजय द्विवेदी प्रदेश सचिव हीरा जी राव सदाफले प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद इजराइल। जिला अध्यक्ष कमल दुसेजा जिला मीडिया प्रभारी यु मुरली राव जिला सदस्य पवन वर्मा रमेश गोयल रंजीत खनूजा सैयद सुभानुल हक सूरज वाधवानी पुष्पा साहू रविंद्र तिवारी कुलदीप ठाकुर शत्रुघ्न चौधरी सूरज पुरेना निर्मल सिंह जितेंद्र पोर्ते दिव्यांग सोनी आदि उपस्थित थे।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *