• Wed. Apr 1st, 2026

तोखन साहू ने युवाओं को फिट इंडिया शपथ दिलाई, सांसद खेल महोत्सव के उद्देश्यों पर किया प्रकाश डाला बिलासपुर और मुंगेली में सांसद खेल महोत्सव के कार्यक्रमों में युवाओं का उमंग और जोश

बिलासपुर, मुंगेली :— राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू ने बिलासपुर और मुंगेली दोनों जगह आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर युवाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनने का संदेश दिया।

 

अपने संबोधन में साहू ने कहा –

“सांसद खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि फिटनेस, अनुशासन और नेतृत्व के मूल्यों को बढ़ावा देने का एक अभियान है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ‘फिट इंडिया – हिट इंडिया’ संकल्प हर युवा तक पहुँचना चाहिए। जो खेलेगा, वही खिलेगा।”

 

*बिलासपुर में आयोजन*

 

बी.आर. यादव अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, बहतराई में पंजीयन पोर्टल का शुभारंभ हुआ।

 

सीएमडी चौक, बिलासपुर में आयोजित ऑल इंडिया मैराथन (सर्वभारतीय मैराथन) में श्री साहू ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

 

रेलवे मैदान, बिलासपुर में तैराकी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया।

 

एनटीपीसी सीपत में पंजीयन पोर्टल की शुरुआत और कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

 

 

मुंगेली में आयोजन

 

श्यामा प्रसाद स्टेडियम, मुंगेली में सांसद खेल महोत्सव 2025 के पंजीयन पोर्टल का शुभारंभ किया गया।

 

इस अवसर पर आगर इलेवन मुंगेली और मनियारी इलेवन लोरमी के बीच रोमांचक क्रिकेट मैच हुआ।

 

श्री तोखन साहू ने खिलाड़ियों और युवाओं को फिट इंडिया शपथ दिलाई।

 

कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे

 

राष्ट्रीय खेल दिवस पर विशेष पहल-

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल संघ पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी गईं।

 

सांसद खेल महोत्सव के उद्देश्य और पंजीयन:-

सांसद खेल महोत्सव 2025 का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना और फिट युवा – विकसित भारत के सपने को साकार करना है।

पंजीयन की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2025 है।इच्छुक खिलाड़ी सांसदखेलमहोत्सव.इन पर पंजीकरण कर सकते हैं।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *