बिलासपुर :— दिनांक 29-8-2025को फोरम आफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स छत्तीसगढ़ जिला समिति बिलासपुर के सदस्यों द्वारा सपरिवार फ़ोरम के वरिष्ठ साथी इंजीनियर सिद्धेश्वर पाटनवार के पुत्र डॉ शांतनु पाटनवार द्वारा निर्देशित वास्तविक घटना पर आधारित छत्तीसगढ़ी फिल्म दंतेला को 36 मॉल में प्रदर्शन के प्रथम दिन ही रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स छत्तीसगढ़ जिला समिति बिलासपुर के सदस्यों द्वारा सपरिवार दो शो में फिल्म देखा ।सभी ने फिल्म की बहुत तारीफ की एवं सभी से फिल्म देख कर इंजीनियर सिद्धेश्वर पाटनवार के पुत्र डॉ शांतनु पाटनवार को प्रोत्साहित करने की अपील की जिससे प्रदेश में छत्तीसगढ़ी फिल्मों का विकास हो। फ़िल्म की विशेष तारीफ़ इस बात की है कि यह फिल्म हारर एवं सस्पेंस होने के साथ साथ रहस्यमयी ढ़ंग से पूरे समय दर्शकों को बाँध के रखी रहती है छत्तीसगढ़ी भाषा में मनोरंजन से भरपूर फ़िल्म का सभी छत्तीसगढ़ वासियों से अनुरोध है कि इस फ़िल्म को ज़रूर देखें और अपनी राय दें जिससे भविष्य में और भी अच्छे अच्छे विषयों पर फिल्म प्रस्तुत किया जा सके।