• Fri. Jun 5th, 2026

अग्नि दुर्घटना से बचाव के लिए अपोलो अस्पताल में मॉक ड्रिल

बिलासपुर // आगजनी की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखकर लोगों में बचाव को लेकर जागरूकता लाने के लिए जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी दीपांकुर नाथ के निर्देशन में अपोलो अस्पताल बिलासपुर में आज फायर का मॉक ड्रिल किया गया । जिसमें फायर स्टेशन बिलासपुर की टीम एवं एसडीआरएफ परसदा की टीम द्वारा अपोलो अस्पताल प्रबंधन के स्टाफ , डॉक्टर, नर्स, सिक्योरिटी स्टाफ, एवं जनसामान्य के सम्मुख फायर का मॉकड्रिल करके दिखाया गया । इस दौरान उन्हें फायर ट्राएंगल, आग के प्रकार, विभिन्न प्रकार के फायर एक्सटिंग्विशर, आगजनी होने पर क्या करें और क्या न करें, धुएं से बचाव आदि विषयों पर जानकारी दी गई । इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया ।

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

सुशासन तिहार का दिख रहा व्यापक असर, जनता तक तेजी से पहुंच रहा योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री साय महिला सशक्तिकरण के लिए अधिक ‘ड्रोन दीदी’ तैयार करने के निर्देश, आधुनिक कृषि से जोड़ने पर बल
रूद्र सेना छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार, नई टीम की घोषणा प्रदेशभर के पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, सामाजिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति
चिरायु योजना बनी वरदान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राज्य के बाहर हैदराबाद में हुई जटिल ओपन हार्ट सर्जरी, बची बच्चे की जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed