• Fri. Jun 5th, 2026

कलेक्टर ने की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा मुक्तिधामों की व्यवस्था सुधारने दिए निर्देश

बिलासपुर // कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक टीएल बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में गांव एवं शहरों में विद्यमान मुक्तिधामों में जनसुविधाएं एवं व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि मुक्तिधाम में लोगों के बैठने के लिए शेड, घेरा, बिजली, पानी एवं साफ-सफाई का इंतजाम अनिवार्य रूप से किया जाये। उन्होंने स्कूल परिसरों से होकर गुजरने वाले विद्युत लाईनों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा है। यदि विद्युत तार लहरा अथवा लटक रहे हों तो उसे दुरूस्त किया जाये ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। कलेक्टर ने बैठक में आदि कर्मयोगी मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को ग्रामों का अधिकाधिक दौरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी दौरा में अभियान के तहत स्थापित आदि सेवा केन्द्रों में बैठें और अभियान की समीक्षा करें। बैठक में शहरी विद्युतीकरण योजना की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में कुछ ऐसे जगह होते हैं, जहां अंधेरे के कारण अपराध अथवा नशे की संभावना होती है। ऐसे स्थलों का सर्वे कर प्रस्ताव तैयार किया जाये ताकि उन क्षेत्रों में विद्युतीकरण करा कर प्रकाश बिखेरा जा सके। उन्होंने बैठक में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की और दिशा-निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार,जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, डीएफओ नीरज सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

सुशासन तिहार का दिख रहा व्यापक असर, जनता तक तेजी से पहुंच रहा योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री साय महिला सशक्तिकरण के लिए अधिक ‘ड्रोन दीदी’ तैयार करने के निर्देश, आधुनिक कृषि से जोड़ने पर बल
रूद्र सेना छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार, नई टीम की घोषणा प्रदेशभर के पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, सामाजिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति
चिरायु योजना बनी वरदान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राज्य के बाहर हैदराबाद में हुई जटिल ओपन हार्ट सर्जरी, बची बच्चे की जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed