• Fri. Apr 3rd, 2026

वृद्धजन सम्मान दिवस सरकारी कार्यक्रम का पेंशनरों ने बहिष्कार किया   80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को एक सहायक के साथ मुफ्त बस यात्रा सरकारी आदेश का लाभ देने में असफल सरकार का सम्मान केवल दिखावा

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश ने आज छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम का राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में केन्द्र के देय तिथि से एरियर सहित महंगाई राहत भत्ता (डीआर) देने विलंब को लेकर बहिष्कार किया और सरकार से पूछा है कि बिना एरियर डीआर आदेश से सरकार ब्यूरोक्रेट के सलाह पर बुजुर्ग पेंशनर्स का लगभग 8 वर्षों से शोषण कर रही है। गजब विडम्बना है कि 2021 से छत्तीसगढ़ राज्य के भीतर बुजुर्गों को एक सहायक के साथ मुफ्त बस यात्रा आदेश का पालन करने में असफल सरकार का यह कैसा वृद्धजन सम्मान है । जो सरकार केन्द्र के समान केंद्र सरकार के देय तिथि से डी आर देने के अपने ही वादों को पूरा न करे और अपने ही आदेश का अपने ही राज्य में पालन न करा सके जो मुफ्त बस यात्रा के आदेश से स्पष्ट है। उनसे बुजुर्ग पेंशनरों ने अपना सम्मान कराना को अपमान मानकर पूरे प्रदेश में सरकार के सरकारी वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम का वृद्धजन दिवस में बहिष्कार कर सरकार को विरोध संदेश दिया है और इस वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम को दिखावा बताते हुए खर्चा बुक करने का साधन महज खानापूर्ति करना बताया है।

जारी संयुक्त विज्ञप्ति में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ बिलासपुर छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष राकेश जैन, संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र कश्यप ,, संभागीय अध्यक्ष(महिला )श्रीमती कुन्ती राणा, बिलासपुर जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र द्विवेदी ने आगे बताया है कि सरकार का यह कैसा वृद्धजन सम्मान है । जो सरकार केन्द्र के समान केंद्र सरकार के देय तिथि से डीआर देने के अपने ही वादों को पूरा न करे और अपने ही मुफ्त बस यात्रा आदेश 2021 का अपने ही राज्य में पालन न करा सके उनसे बुजुर्ग पेंशनरों ने अपना सम्मान कराना को अपमान मानकर पूरे प्रदेश में सरकार के सरकारी वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम का बहिष्कार कर सरकार को विरोध कर संदेश दे दिया है और आगे भी सरकार के विरूद्ध विभिन्न माध्यम से विरोध जारी रहेगा।

 

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed