• Sun. Apr 5th, 2026

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर से हजारों लोगों को मिल रहा लाभ

 

बिलासपुर ·//· केंद्रीय योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ और छूटें हुए हितग्राहियों को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरु किए गए विकसित भारत संकल्प यात्रा से आम नागरिकों को काफी फायदा मिल रहा है। यात्रा के तहत लगाए जा रहे शिविर में दिन प्रतिदिन लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। पांचवे दिन 20 दिसम्बर को शहर में दो शिविरों का आयोजन किया गया, पहला शिविर सुबह 9 बजे से 1 बजे तक सामुदायिक देवरीखुर्द और दूसरे शिविर का आयोजन का दोपहर 1.30 बजे से शाम 6 बजे तक अंबेडकर भवन मोपका में किया गया।

इस शिविर के माध्यम से नागरिक जिन्हें अब तक केंद्रीय योजनाओं का लाभ नहीं मिला है वे इन योजनाओं के लिए आवेदन दे रहे हैं और इस शिविर के जरिए लोगों को शासकीय योजनाओं की भी जानकारी मिल रही है। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 1094, उज्जवला गैस कनेक्शन के लिए 156, आयुष्मान योजना के लिए 176, पीएम स्वनिधि के लिए 108, पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए 172 लोग स्टाल पहुंचे। इसी तरह अन्य योजनाओं की जानकारी लेने एवं लाभार्थी बनने लोग विभिन्न स्टालों में पहुंचे।

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

भोपाल-पचमढ़ी में बिम्सटेक युवा कार्यक्रम का सफल आयोजन युवाओं को मिला सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
लोक निर्माण विभाग के लिए ऐतिहासिक रहा बीता वित्तीय वर्ष सड़क नेटवर्क का सशक्त जाल बिछाने पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रहे – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजातीय प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स बना नए अवसरों का द्वार – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed