• Fri. Jun 5th, 2026

ग्राम लावर और दर्रीघाट के मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया की दी गई जानकारी जिला प्रशासन ने मतदाता सूची अद्यतन को लेकर की सक्रिय निगरानी

बिलासपुर // उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम शिवकुमार बनर्जी ने मस्तुरी विकासखण्ड का दौरा कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मस्तुरी के ग्राम लावर एवं दर्रीघाट में बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण किया। बीएलओ को साथ लेकर कुछ मतदाताओं के घर पहुंचे और उन्हें इस कार्य का महत्व समझाया। बीएलओ द्वारा फिलहाल घर-घर पहुंचकर गणना फार्म बांटे जा रहे हैं। कोटा के नायब तहसीलदार अप्रतिम पाण्डेय ने भी अपने क्षेत्र के कुछ गांवों में इस कार्य का निरीक्षण किया।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *