• Wed. Apr 1st, 2026

अपर कलेक्टर ने बीएलओ को जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए मतदाताओं से मुलाकात कर एसआईआर का महत्व समझाया

बिलासपुर // अपर कलेक्टर एस.एस. दुबे एवं सकरी के नायब तहसीलदार विभोर यादव ने सकरी तहसील के ग्राम खजुरी नवागांव और बिनोरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का जायजा लिया और बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बीएलओ के साथ मिलकर कुछ मतदाताओं के घर जाकर उनसे चर्चा की तथा उन्हें एसआईआर कार्य के महत्व के बारे में समझाया। वर्तमान में बीएलओ घर-घर पहुंचकर गणना फार्म का वितरण कर रहे हैं। अपर कलेक्टर दुबे ने सभी बीएलओ को यह कार्य पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करने के निर्देश दिए।

 

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *