• Sun. Apr 5th, 2026

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 समर्थन मूल्य और कृषक हितैषी योजनाओं से किसानों को मिल रही राहत धान खरीदी की पारदर्शी प्रक्रिया से किसानों में हर्ष

बिलासपुर :— खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से धान खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा धान खरीदी करने और किसान हितैषी विभिन्न योजनाओं से किसानों को राहत मिल रही है। किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का किसान हितैषी योजनाओं के लिए आभार जताया।

बिल्हा विकासखंड के गांव सेमरताल के किसान श्री रामायण लाल साहू धान उपार्जन केन्द्र सेमरताल में धान बेचने पहुंचे, उन्होंने ऑनलाईन माध्यम से टोकन कटवाया, जिससे उनके समय और श्रम की बचत हुई उन्होंने बताया कि वे 14 एकड़ में खेती करते हैं और यही उनकी आजीविका का साधन है,जिससे वे 10 सदस्यीय परिवार का पालन पोषण करते हैं। धान खरीदी केन्द्र में वे 200 क्विंटल धान बेचने आए हैं उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र सेमरताल में धान खरीदी पूरी पारदर्शिता से की जा रही है।इलेक्ट्रानिक मशीन से धान खरीदी कार्य तेजी से हुआ जिससे समय कम लगा। केंद्र में किसानों के लिए अच्छी व्यवस्थाएं की गई है। इसी तरह केंद्र में टोकन कटाने पहुंचे ग्राम भदोरियाखार के किसान श्री सुजीत लोनिया ने बताया कि वे 13 एकड़ में खेती करते हैं और लगभग 250 क्विंटल धान बेचते हैं उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी से किसानो को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की किसान हितैषी कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर किसान अब समृद्धि की ओर बढ़ रहे हैं, उन्होंने कहा कि अब खेती करना लाभकारी है,जिससे किसानों का जीवन बदल रहा है।

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

भोपाल-पचमढ़ी में बिम्सटेक युवा कार्यक्रम का सफल आयोजन युवाओं को मिला सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
लोक निर्माण विभाग के लिए ऐतिहासिक रहा बीता वित्तीय वर्ष सड़क नेटवर्क का सशक्त जाल बिछाने पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रहे – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजातीय प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स बना नए अवसरों का द्वार – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed