• Fri. Jun 5th, 2026

कलेक्टर ने बेहतरीन कामों के लिए तीन बीएलओ का किया सम्मान

बिलासपुर // कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बेहतरीन काम करने वाले तीन बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यालय रायपुर द्वारा इन बीएलओ के काम-काज को सराहा गया है। इनमें मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के बरेली मतदान केन्द्र के बीएलओ विनोद गोयल, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के करमा मतदान केन्द्र के बीएलओ नागेन्द्र कश्यप और सेलर मतदान केन्द्र के बीएलओ चन्द्रकांति साहू शामिल हैं। उनके द्वारा गणना पत्रक के वितरण, संकलन एवं डिजिटाईजेशन में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

सुशासन तिहार में विकास और संवेदनशील शासन की झलक मुख्यमंत्री ने 134 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों की दी सौगात, महतारी वंदन की 28वीं किस्त जारी, वृद्धों और दिव्यांगजनों के लिए दो बड़े केंद्रों का शिलान्यास
सुशासन तिहार : कोदवामहंत में समाधान शिविर का आयोजन विद्युत सब-स्टेशन, पंचायत भवन, डिजिटल सुविधा केन्द्र और उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण की मिली स्वीकृति
सुशासन तिहार का दिख रहा व्यापक असर, जनता तक तेजी से पहुंच रहा योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री साय महिला सशक्तिकरण के लिए अधिक ‘ड्रोन दीदी’ तैयार करने के निर्देश, आधुनिक कृषि से जोड़ने पर बल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed