• Sat. Oct 10th, 2026

जिला कार्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय संविधान दिवस

बिलासपुर // जिला कार्यालय बिलासपुर में आज 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया। संविधान की मूल भावना के अनुरूप काम करने का सबने संकल्प लिया। दिन 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने संविधान को अंगीकार किया था। जिसको याद में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। अपर कलेक्टर सुश्री ज्योति पटेल ने जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करवाया। शासन के निर्देशानुसार अन्य जिला कार्यालयों में भी संविधान दिवस मनाया गया।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *