*भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ* की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 23 सदस्यों उपस्थित रहे बैठक में मांग निम्नानुसार है:
1, ई पेंशन कार्ड के लिए जिला कलेक्टर एवं कोषालय अधिकारी द्वारा पेंशनर्स को उपलब्ध कराया जाए।
2, 17 दिसंबर 2025 को *राष्ट्रीय पेंशन दिवस* का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया आयोजन दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक किया जाएगा कार्यक्रम स्थल के चयन प्रार्थना सभा कक्ष(सिंचाई विभाग) रखा जा रहा है। सम्मेलन में अधिकृत वक्ताओं को बुलाने हेतु बैंक, समाज कल्याण विभाग और अन्य विभागों के चर्चा की जाने के संबंध में निर्णय लिया गया।
3, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुल 8 लाख पेंशनर परिवार को समय महंगाई भत्ता नहीं मिलता और मिलता भी है तो बिना एरियर्स के मिलता है, जिसके कारण पेंशनर को भारी मात्रा में आर्थिक क्षति हो रही है दोनों प्रदेशों में कुल मिलाकर पेंशनरों के परिवार के लगभग 80लाख वोटर होते हैं जो अभी सरकार के साथ है। माननीय प्रधानमंत्री जी की गारंटी है कि कोई लाभ से वंचित न हो किंतु ऐसा नहीं हो रहा है।
पेंशनर्स को कर्मचारियों की भांति कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड की सुविधा भी दी जाए जो शासन द्वारा निजी अस्पताल में कर्मचारियों को मिलती है।
छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के वेतन भोगियों को केंद्र के अनुसार महंगाई भत्ता स्वीकृत करने एवं स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराए। *अपील कर्ता* : राकेश जैन अध्यक्ष राजेन्द्र कश्यप संभागीय अध्यक्ष, कुंती राणा संभागीय अध्यक्ष महिला विंग, सुजाता मुखर्जी सचिव भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ बिलासपुर