• Fri. Apr 3rd, 2026

छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ की एकजुटता का उदाहरण, जरूरत पर तुरंत पहुंची मदद

बिलासपुर :— छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ (सीजीएमएसएस) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि संगठन केवल हक की लड़ाई ही नहीं, बल्कि अपने हर सदस्य के सुख-दुख में सच्चा साथी भी है।

संभागीय अध्यक्ष विवेक सिंह के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में गंभीर खून की कमी पेशेंट को तुरंत रक्त की आवश्यकता बताई गई। इस आपात स्थिति में विवेक सिंह ने तुरंत प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़वाल से संपर्क किया।

प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़वाल ने बिना देर किए संगठन के प्रदेश महामंत्री संतोष मिश्रा को अवगत कराया और व्यवस्था की बात कही संतोष मिश्रा ने तुरंत एक अपने नजदीकी ब्लड डोनर कृष्णकांत पाठक से बात की। कृष्णकांत पाठक ने तत्काल अस्पताल पहुंचकर जरूरी रक्तदान किया। समय पर मिले रक्त से विवेक सिंह के पिता की हालत में लगातार सुधार हुआ।

 विवेक सिंह ने कहा हमारे प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़वाल जी और साथी कृष्णकांत पाठक ने जो त्वरित मदद की, उससे आज मेरे पिता जी स्वस्थ हैं।मैं प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़वाल जी और प्रदेश महामंत्री संतोष मिश्रा जी का जीवन भर आभारी रहूंगा।”

विवेक सिंह ने आगे सभी साथियों से अपील करते हुए कहा,  

“यह घटना बताती है कि संगठन क्यों जरूरी है। कोई भी संगठन तभी मजबूत होता है जब वह हर सुख-दुख में अपने सदस्यों के साथ खड़ा हो। आज छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ ने यह साबित कर दिखाया। इसलिए हर मजदूर साथी को संगठन से जुड़ना चाहिए, संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करना चाहिए ताकि यह ताकत हमेशा बनी रहे और हर जरूरतमंद साथी को समय पर मदद मिल सके।”

प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़वाल ने कहा,  

“हमारा संगठन परिवार की तरह है। एक साथी की तकलीफ पूरे संगठन की तकलीफ होती है। आगे भी हम इसी तरह हर साथी के साथ हर कदम पर खड़े रहेंगे।”

यह घटना छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ की एकजुटता और मानवीय संवेदना का जीवंत उदाहरण बन गई है।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed