बिलासपुर :— छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ के विशाल “पत्रकार महासम्मेलन” की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह भव्य आयोजन 21 दिसंबर को बिलासपुर के लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में होगा।
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके आने से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ेगी और पत्रकारों के हितों व सुरक्षा पर चर्चा होने की उम्मीद है।
प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि प्रदेश भर से पत्रकार, छायाकार और मीडिया कर्मी जुटेंगे। महासम्मेलन में पत्रकारिता के गिरते स्तर, सुरक्षा कानून, फील्ड रिपोर्टिंग की चुनौतियों और डिजिटल मीडिया की भूमिका जैसे मुद्दों पर मंथन होगा।
महासचिव पंकज खंडेलवाल, कार्यकारिणी अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा और कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप सहित पदाधिकारियों ने तैयारियों को युद्ध स्तर पर पूरा करने का संकल्प लिया है। संगठन ने सभी पत्रकारों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
यह आयोजन छत्तीसगढ़ पत्रकारिता के इतिहास में मील का पत्थर बनेगा।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा प्रदेश महासचिव पंकज खंडेलवाल प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप प्रदेश सचिव सुधीर तिवारी प्रदेश सचिव अजय द्विवेदी प्रदेश सचिव उमा साहू जिला अध्यक्ष कमल दुसेजा जिला उपाध्यक्ष भूषण प्रसाद श्रीवास जिला महासचिव गौतम बाल बोदंरे जिला सचिव उमाशंकर शुक्ला मीडिया प्रभारी यू मुरली राव बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष रूपचंद अग्रवाल जिला सदस्य पवन वर्मा रमेश यादव रमेश गोयल संजय ठाकुर जितेन्द्र पोर्तें रंजीत खनूजा दुर्गेश मरावी दिव्यांग सोनी मोहन मदवानी अजय साहू अनिल यादव अरविन्द परिहार रोहिणी अग्रवाल गीता सोंचे पुष्पा साहू लता गुप्ता रेशमा लहरे आदि उपस्थित थे।