• Wed. Apr 1st, 2026

लेआउट में स्वीकृत पार्क अब तक नहीं बना, नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

बिलासपुर नगर निगम के वर्तमान वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 (पूर्व में वार्ड क्र. 01) के तहत गंगानगर सेक्टर-2 में विकासनगर के स्थापन के साथ ही इसमें स्वीकृत पार्क (साईज 36 फीट बाई 60 फीट) के निर्माण के लिये कालोनाईजर्स द्वारा प्रस्तुत ले आउट प्लान में पार्क निर्माण का प्रस्ताव रखा गया था। संयुक्त संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश, बिलासपुर द्वारा प्रस्तावित पार्क का निर्माण के लिये उनके पत्र क्र. 4151 दिनांक 08.08.2003 तथा 5509 दिनांक 21.10.2003 द्वारा निवेश अनुज्ञा जारी की गई है।

दिनांक 03.06.2019 को एवं अनेको वार गंगानगर सेक्टर-2 में स्वीकृत आउट प्लान के अनुसार पार्क निर्माण (साईज 36 फीट बाई 60 फीट) बावत कालोनीवासियों द्वारा अनेकों बार मान. आयुक्त नगर निगम बिलासपुर, मान. विधायक महो. बिलासपुर एवं मान. सॉसद, लोकसभा क्षेत्र बिलासपुर तथा समस्या निवारण केम्पों में लिखित में आवेदन किया, किन्तु पार्क का निर्माण नही हो सका है।

थक हार कर वार्ड क्र. 01 के गंगानगर वासियों द्वारा गंगानगर सेक्टर-2 में स्वीकृत आउट प्लान के अनुसार दिनांक 22.01.2021 एवं 17.03.2021 को पार्क निर्माण करने हेतु माननीय प्रधानमंत्री कार्यलय, न्यू देलही को निवेदन किया गया था जिसमें भी यह जानकारी दी गई कि :-

“प्रधानमंत्री कार्यालय को प्रस्तावित पार्क के शीघ्र निर्माण कराने की जानकारी तथा सूचना के अधिकार के तहत प्रदाय जानकारी अनुसार “कार्यालय नगरपालिक निगम बिलासपुर के पत्र क्रमांक 2072/2020-21 बिलासपुर दिनांक 17.03.2021 द्वारा कार्यपालन अभियंता उद्यान शाखा द्वारा स्थल निरीक्षण कर प्राक्कलन राशि रु. 6.24 लाख रुपये तैयार कर स्वीकृति हेतु प्रेषित किया गया है।” जिसमें भी कार्यवाही आज दिनांक तक निरंक एवं पार्क का निर्माण नही हो सका।

दिनांक 26.08.2023 को भी गंगानगर वासियों द्वारा गंगानगर सेक्टर-2 में स्वीकृत आउट प्लान के अनुसार पार्क निर्माण करने हेतु मान. विधायक महोदय, विधान सभा क्षेत्र 30, बिलासपुर को निवेदन किया गया। किन्तु प्रकरण में कार्यवाही शून्य ही रही।

दिनांक 12.07.2024 को भी छत्तीसगढ शासन द्वारा आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में भी हम गंगानगर वासियों द्वारा गंगानगर सेक्टर-2 में स्वीकृत आउट प्लान के अनुसार पार्क निर्माण करने हेतु प्रभारी अधिकारी, नगरपालिक निगम को निवेदन किया गया। किन्तु पार्क निर्माण अभी आज दिनांक तक नही हो सका है।

अब देखना यह है कि विगत 21 वर्षों से कुंभकर्णी नींद में सोया छत्तीसगढ शासन का नगर निगम प्रशासन कब जाग्रत होता है और हम गंगानगर सेक्टर-2 के निवासियों को स्वीकृत पार्क का निर्माण होकर लाभ प्राप्त होगा।

 

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *