• Fri. Jun 5th, 2026

राज्यपाल सचिवालय : रमेन डेका का एक दिवसीय दौरा, कोरबा-बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित

बिलासपुर // राज्यपाल रमेन डेका आज 1 अप्रैल को कोरबा और बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री डेका रायपुर लोकभवन से सवेरे 7.30 बजे सड़क मार्ग द्वारा मुंगेली जिले के चंदखुरी विश्राम गृह के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद राज्यपाल सुबह 9 बजे कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप बांकीमोंगरा के लिए रवाना होंगे। यहां वे प्रातः 11 बजे आयोजित “दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह” कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल श्री डेका दोपहर 12:30 बजे रतनपुर (बिलासपुर) स्थित विश्राम गृह के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां दोपहर 1:30 बजे आगमन निर्धारित है। इसके बाद वे दोपहर 2:30 बजे पुनः चंदखुरी जिला मुंगेली के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3:30 बजे चंदखुरी पहुंचने के बाद अल्प विश्राम करेंगे और शाम 3:45 बजे रायपुर स्थित लोक भवन के लिए प्रस्थान करेंगे।राज्यपाल शाम 5 बजे लोक भवन, रायपुर पहुंचेंगे।

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

सुशासन तिहार का दिख रहा व्यापक असर, जनता तक तेजी से पहुंच रहा योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री साय महिला सशक्तिकरण के लिए अधिक ‘ड्रोन दीदी’ तैयार करने के निर्देश, आधुनिक कृषि से जोड़ने पर बल
रूद्र सेना छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार, नई टीम की घोषणा प्रदेशभर के पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, सामाजिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति
चिरायु योजना बनी वरदान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राज्य के बाहर हैदराबाद में हुई जटिल ओपन हार्ट सर्जरी, बची बच्चे की जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed