बिलासपुर नगर निगम में मंगला चौक से मंगला बस्ती के मध्य से अरपा भैसाझार की ओर बनने वाली सड़क का निर्माण विगत 03 वर्षों से किया जा रहा है
निर्माण में नाली एवं सड़क चौड़ीकरण हेतु अनेक स्थानों पर सड़क खोदकर छोड़ दिया गया है
होली के बाद से पुन: निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है , जिसके कारण पूरा रोड आए दिन धूल मिट्टी से सराबोर रहता है एंव आए दिन सड़क के उड़ते हुए धूल मिट्टी के कारण एक्सीडेंट होते रहतें है एवं इलेक्ट्रिकल आटो के पलटने की दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं जिनमें कई सवारियों एवं आटो चालक को चोट एवं फैक्चर हो चुकें है
अब देखना यह है कि विगत 03-04वर्षो से कुंभकर्णी नींद में सोया छत्तीसगढ़ शासन का सड़क निर्माण विभाग कब जागता है और मंगला क्षेत्र के निवासियों एवं आने जाने वाले राहगीरों को कब इस आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से मुक्ती मिलेगी
कब मंगला चौक से मंगला बस्ती अरपा भैंसाझार जाने वाली नाली एवं सड़क का निर्माण कार्य कब पूर्ण होगा
कब मंगला चौक मंगला बस्ती, गंगानगर सेक्टर -1एंव -2 के निवासी कब राहत की स्वांस ले सकेगें।