• Fri. Jun 5th, 2026

मिष्ठान और जल वितरण से मनाया जन्मदिन: सेवा कार्य में जुटे स्काउट्स-गाइड्स समाज के लिए प्रेरणा बना जल सेवा अभियान: स्काउट्स-गाइड्स की पहल

बिलासपुर :— भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला बिलासपुर के स्काउटस, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स और शिक्षकों द्वारा कलेक्टर कार्यालय के पास लगातार प्याऊ घर का संचालन कर राहगीरों को जल पिलाने का पुनीत कार्य किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य राज्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव शामिल हुए। डॉ. सोमनाथ यादव आज अपने जन्मदिन के अवसर पर राहगीरों को मिष्ठान खिलाकर तथा जल पिला कर इस पुनीत कार्य में सहभागी बने। डॉ. सोमनाथ यादव ने कहा कि जल पिलाना बहुत ही पुनीत कार्य है। भीषण गर्मी के इस मौसम में स्काउट्स एवं गाइड्स का यह एक माह का जल सेवा अभियान समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। अनौपचारिक कार्यक्रम में श्री चंद्रप्रकाश बाजपेई जिला मुख्य आयुक्त, डीओसी गाईड श्रीमती पूनम सिंह, डीओसी स्काउट श्री महेंद्र बाबू टंडन, सूर्यकांत खूंटे के साथ स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स की उपस्थिति रही।

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

सुशासन तिहार का दिख रहा व्यापक असर, जनता तक तेजी से पहुंच रहा योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री साय महिला सशक्तिकरण के लिए अधिक ‘ड्रोन दीदी’ तैयार करने के निर्देश, आधुनिक कृषि से जोड़ने पर बल
रूद्र सेना छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार, नई टीम की घोषणा प्रदेशभर के पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, सामाजिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति
चिरायु योजना बनी वरदान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राज्य के बाहर हैदराबाद में हुई जटिल ओपन हार्ट सर्जरी, बची बच्चे की जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed