• Fri. Apr 17th, 2026

कलेक्टर ने कोषालय व्यवस्था का लिया जायजा, समयबद्धता पर दिया बल

बिलासपुर // कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला कोषालय का वार्षिक निरीक्षण किया। डबल लॉक और अभिलेखों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कोषालय में डबल लॉक की व्यवस्था का भौतिक सत्यापन किया और सभी संबंधित पंजियों एवं अभिलेखों की समीक्षा की। वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता पर उन्होंने जोर दिया। कलेक्टर ने स्टाम्प, टिकट, बिल पासिंग, पेंशन भुगतान और लेखा कार्यों की समीक्षा करते हुए वित्तीय अनुशासन, समयबद्धता और कार्य की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर ज्योति पटेल, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी बसंत गुलेरी, डिप्टी कलेक्टर रजनी भगत, सहायक कोषालय अधिकारी सुजीत कुमार पात्रे और श्रीमती तरला नुरूटी , खजांची ज्ञानू भारद्वाज, सुरेंद्र देवांगन सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *