• Thu. Apr 23rd, 2026

भीषण गर्मी के चलते व्यापम परीक्षाओं के समय में बदलाव, अब सुबह 10 बजे से होंगी परीक्षाएं

बिलासपुर :—  भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए व्यापम द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं के समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब परीक्षाएं सुबह 10 बजे से प्रारंभ होंगी, जबकि पूर्व में ये परीक्षाएं प्रायः दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाती थीं।

 

व्यापम द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के समय में बदलाव करते हुए अभ्यर्थियों को राहत देने का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में मंडी बोर्ड की उप निरीक्षक परीक्षा 26 अप्रैल को निर्धारित परीक्षा केंद्रों में सुबह 10 बजे से आयोजित होगी। इसके बाद 14 मई को एसएससी नर्सिंग एवं पीईटी प्रवेश परीक्षा तथा 21 मई को पीपीएचटी परीक्षा भी सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी।कलेक्टर संजय अग्रवाल ने टीएल बैठक में इन परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के लिए शीतल पेयजल, पंखे तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि भीषण गर्मी के बीच अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अभ्यर्थियों को बदले हुए समय का ध्यान रखने और उसके अनुरूप समय पूर्व केंद्रों में पहुंचने का आग्रह किया है। प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *