बिलासपुर :— दिनांक 25-04-2026 दिन शनिवार को कामाख्या ग्रुप की शाम 07:00 बजे बिनकर जी के जन्म दिवस के अवसर पर बैठक का आयोजन रज्जू होटल देवकी नन्न्दन स्कूल के सामने में किया गया
उक्त बैठक में श्री उमाकांत मिश्रा, कृष्णकांत उपाध्याय , राजेन्द्र सक्सेना , सुरेश देवांगन , राजेन्द्र शुक्ला , चौकसे जी एवं बिनकर जी के साथ में श्री राजेन्द्र कश्यप भी उपस्थित रहें
सर्वप्रथम बिनकर जी को माला पहनाकर सभी लोगों ने स्वागत करते हुए जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई
तदुपरान्त मीठा स्वल्पाहार ,काफी चाय एवं कोल्ड ड्रींक का लुत्फ लेते हुए ईरान अमेरिका युद्ध तथा भारत देश की वर्तमान हालात पर पूर्व सरकारों को दोषी मानते हुए देश का अपेक्षित विकास ना होने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया
छत्तीसगढ़ प्रदेश की जमीन रजिस्ट्री प्रणाली की वर्तमान व्यवस्था के साथ ही साथ अन्य व्यवस्था पर चर्चा कर ग्रुप की आगामी बैठक प्रत्येक माह नियमित रुप से अलग अलग स्थानों पर करने का विचार किया गया जिससे नई जगह नये विचार एवं खान-पान के स्वाद में अन्तर से हमेशा नयापन बनाए रखने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया
बैठक सौहार्दपूर्ण रहा अन्त में पान खाकर सबकी उपस्थिति का धन्यवाद देकर आभार मानते हुए बैठक का समापन किया गया