• Fri. Jun 5th, 2026

अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ सख्ती, पुलिस थानों की अभिरक्षा में रखे गए जब्त वाहन

बिलासपुर :— कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार एंव उप संचालक महोदय के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 02/06/2026 से 04/06/2026 को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा तेंदुआ,कोटा, चोरभट्टी,कच्छार, लोफन्दी, सेंदरी, निरतु,कोनी, मंगला, हिर्री क्षेत्र की जाँच की गयी। जाँच के दौरान कोटा क्षेत्र में खनिज गिट्टी का परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जप्त किया गया। मंगला,-शुभम विहार क्षेत्र में खनिज रेत का परिवहन करते 02 ट्रैक्टर ट्राली वाहनों को जप्त किया गया।कोनी क्षेत्र में खनिज रेत का परिवहन करते 01 ट्रैक्टर ट्राली वाहन को जप्त किया गया।हिर्री क्षेत्र में खनिज साधारण पत्थर का परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जप्त किया गया।इस प्रकार जप्त कुल 05 वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना कोनी,कोटा, हिर्री एंव सकरी की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग,राजस्व विभाग व पुलिस विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

सुशासन तिहार में विकास और संवेदनशील शासन की झलक मुख्यमंत्री ने 134 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों की दी सौगात, महतारी वंदन की 28वीं किस्त जारी, वृद्धों और दिव्यांगजनों के लिए दो बड़े केंद्रों का शिलान्यास
सुशासन तिहार : कोदवामहंत में समाधान शिविर का आयोजन विद्युत सब-स्टेशन, पंचायत भवन, डिजिटल सुविधा केन्द्र और उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण की मिली स्वीकृति
सुशासन तिहार का दिख रहा व्यापक असर, जनता तक तेजी से पहुंच रहा योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री साय महिला सशक्तिकरण के लिए अधिक ‘ड्रोन दीदी’ तैयार करने के निर्देश, आधुनिक कृषि से जोड़ने पर बल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed