• Sat. Jun 13th, 2026

केंद्रीय राज्यमंत्रियों ने मूक बधिर शाला परिसर में किया पौधरोपण एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बिलासपुर // केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आज तिफरा स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ स्कूल परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्रियों ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का एक प्रेरणादायी अभियान है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, महापौर पूजा विधानी, पूर्व सांसद लखन लाल साहू दीपक सिंह मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुति से अभिभूत अतिथियों ने उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास की मुक्तकंठ से सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में श्री देवेन्द्र कौशिक, श्री हरीश साहू, संयुक्त संचालक समाज कल्याण विभाग श्री टीपी भावे, जोन कमिश्नर श्री भूपेन्द्र उपाध्याय, उप नियंत्रक श्रीमती बबीता कमलेश, सहायक सांख्यकी अधिकारी श्री प्रशांत मोकासे, श्री अखिलेश तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed