• Sun. Jun 14th, 2026

प्रदेशभर के पत्रकारों की सहभागिता से सफल हुआ छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ का स्वास्थ्य शिविर

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) :— दिन-रात खबरों की आपाधापी में रहने वाले और जनता की आवाज बुलंद करने वाले पत्रकारों ने अपनी सेहत की सुरक्षा के लिए बड़ी एकजुटता दिखाई। न्यायधानी बिलासपुर में छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अनूठे शिविर में जिले और प्रदेश भर से आए पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

“हम पेशेवर नहीं, एक परिवार हैं” – विनय मिश्रा

प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा ने अपने ऊर्जस्वी उद्बोधन में कहा: “पत्रकार चौबीसों घंटे तनाव के बीच काम करते हैं। दूसरों की समस्याएं उठाते-उठाते हम अपनी सेहत को भूल जाते हैं। लेकिन छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ सिर्फ एक संगठन नहीं, एक परिवार है। और परिवार के मुखिया होने के नाते अपने हर साथी की सुरक्षा और स्वास्थ्य की जिम्मेदारी हमारी है।”

श्री मिश्रा ने शिविर में पहुंचे सभी डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर पत्रकारों की निस्वार्थ सेवा की।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दी सेवाएं

स्वास्थ्य शिविर में शहर के ख्यातिलब्ध विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही, जिन्होंने ब्लड प्रेशर, शुगर, सहित कई बीमारियों का परीक्षण किया और मुफ्त दवाइयां दीं। शिविर में अपनी सेवाएं देने वाले प्रमुख डॉक्टरों में शामिल रहे:

डॉ. के. के. श्रीवास्तव, डॉ. विवेक महलवार, डॉ. पी. के. शर्मा डॉ. चंद्रशेखर उके, डॉ. आर. के. यादव, डॉ. अमित सिंह डॉ. मनोज सिंह, डॉ. उत्कर्ष नाथ, डॉ. मनोज चंद्राकर डॉ. जगेश चंद्राकर, डॉ. पिकू श्रीवास्तव, डॉ. लव श्रीवास्तव डॉ. रशमी जीतपरा, डॉ. अर्पना मिश्रा, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव हिमानी सिंह एवं भावेश नागवानी (सहयोगी स्टाफ)

इस आयोजन को सफल बनाने में महासंघ की पूरी टीम मुस्तैद रही। कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता साफ नजर आई। शिविर में मुख्य रूप से शामिल रहे:

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, प्रदेश महासचिव पंकज खंडेलवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू, प्रदेश सचिव सुधीर तिवारी, प्रदेश सचिव अजय द्विवेदी ध्रुव चंद्रा, जिला अध्यक्ष कमल दुसेजा, जिला मीडिया प्रभारी यू. मुरली राव, जिला कोषाध्यक्ष पवन वर्मा। साथ ही सूरज वाधवानी, शेख असलम, कुलदीप ठाकुर दिव्यांग सोनी, जितेंद्र पोर्ते, गोल्डी जसपाल, चंद्रशेखर श्रीवास, तुलसी पाटले, रेशमा लहरे, गीता सोनचे, सूर्यकांत श्रीवास और विजय दुसेजा साथ बिलासपुर जिले से संघ के सभी साथियों के साथ साथ बेमेतरा जिले से नन्द कुमार राजपूत, जगदीश धृतलहरे के साथ उनकी टीम के सभी पत्रकार साथी एवं जांजगीर चांपा जिले से प्रखर पत्रकार संघ के पूरे पत्रकार साथियों ने सक्रिय योगदान दिया

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed