• Sun. Oct 11th, 2026

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न संविदा पदों की चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी

बिलासपुर :— राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत वर्ष 2025-26 में जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार विभिन्न संविदा पदों के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात मेरिट सूची, चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है।

सीएमएचओ कार्यालय बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार फिजियोथेरेपिस्ट, डेंटल असिस्टेंट-एनएचएम, फीडिंग डिमॉन्स्ट्रेटर-एनआरसी, पीएमबीबीएल काउंसलर-यूएफडब्ल्यूसी तथा सेक्रेट्रियल असिस्टेंट-आईडीएसपी सहित पांच प्रकार के संविदा पदों के लिए कौशल परीक्षा एवं चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इसके आधार पर संबंधित पदों की मेरिट सूची तथा चयनित एवं प्रतीक्षा सूची तैयार की गई है। इसके अतिरिक्त कुक एनआरसी तथा क्लीनर-एनआरसी/आया वार्डी जैसे अन्य पदों के लिए भी मेरिट के आधार पर चयनित एवं प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। सीएमएचओ डॉ. शुभ्रा गरेवाल ने बताया कि कुल आठ प्रकार के पदों की चयन एवं प्रतीक्षा सूची तथा पांच प्रकार के पदों की मेरिट सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जा रही है, ताकि अभ्यर्थी अपने परिणामों की जानकारी प्राप्त कर सकें।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed